इंदौर:शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने रविवार को नगीन नगर स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन का 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया.विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर वृत्त के अंतर्गत किए गए इस कार्य के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया गया.
पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया. इससे सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति क्षमता और विश्वसनीयता बेहतर होने की उम्मीद है. वितरण कंपनी द्वारा शहर में बिजली व्यवस्था के सुधार और निर्बाध आपूर्ति के लिए सब स्टेशनों पर आवश्यक तकनीकी कार्य लगातार किए जा रहे हैं. नगीन नगर सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी इसी क्रम में किया गया.
