46 स्कूल वैन पर पुलिस की कार्रवाई, मचा हड़कंप

जबलपुर: यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर ऐसी 46 स्कूल वैनों को पकड़ा है जो प्राइवेट रजिस्ट्रेशन पर व्यावसायिक संचालन करते हुए स्कूली बच्चों का परिवहन कर रही थीं। पकड़ी गई सभी वैनों को आरटीओ परिसर में खड़ा कराकर अग्रिम कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को सुपुर्द किया गया है। पूर्व में सभी स्कूल वैन संचालकों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करने, दस्तावेज पूर्ण कराने समय-सीमा दी गई थी। डेडलाइन समाप्त होने के बाद भी गाइडलाइंस का पालन न करने पर यह कार्रवाई की गई है।

Next Post

पिता के त्याग, तपस्या और संघर्ष को शब्दों में पिरोने का अनूठा प्रयास : नरेंद्र सिंह तोमर

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर:पितृ पक्ष के अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. स्वाति तिवारी द्वारा संपादित पुस्तक ‘पिता मेरे स्मृति में पिता’ का विमोचन रविवार को होटल श्री माया रेजिडेंसी में हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, विधायक […]

You May Like