सीतामढ़ी के छात्र की प्रतिभा के मुरीद हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, 04 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी के छात्र रुद्रांत मिश्रा की तकनीकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा है कि बिहार की प्रतिभा अब दुनिया के मंच पर अपनी पहचान बना रही है।

श्री चौधरी ने पौधों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने से पहले ही उनकी सेहत और पोषक तत्वों की जरूरत का पता लगाने वाला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मॉडल विकसित करने के लिए छात्र की प्रशंसा की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा, “बिहार की प्रतिभा, अब दुनिया के मंच पर!”
उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के छात्र रुद्रांत मिश्रा ने पौधों में बीमारी के लक्षण दिखने से पहले ही उनकी सेहत और पोषक तत्वों की जरूरत बताने वाला एआई मॉडल विकसित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कृषि के क्षेत्र में बिहार के बेटे की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

श्री चौधरी ने कहा कि रुद्रांत की यह उपलब्धि बिहार के युवाओं की नवाचार क्षमता और तकनीकी कौशल को दर्शाती है। उनकी सफलता से प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में नए प्रयोग करने की प्रेरणा मिलेगी।

Next Post

टूटे फर्श पर बैठने को मजबूर नौनिहाल

Sun Oct 4 , 2026
सरई : देवसर परियोजना अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 ठरकठैला में छोटे बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। केंद्र का फर्श टूटकर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे बच्चों को बैठने में परेशानी हो रही है।केंद्र की बाउंड्रीवॉल का गेट भी टूटा हुआ है। इससे परिसर में […]

You May Like