ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में बड़ा हादसा टल गया। गोमुख घाट के सामने चलती नाव के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। नाव से आग की लपटें उठने लगीं।
नाविक की सूझबूझ से नाव में सवार 6 यात्रियों को दूसरी नाव की मदद से सुरक्षित किनारे पहुंचाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए इंजन जब्त कर लाइसेंस जांच के निर्देश दिए हैं। नर्मदा में चलने वाली नावों के पुराने इंजनों पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन अब सभी नावों की सुरक्षा जांच करेगा। फायर सेफ्टी और लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की मांग तेज हो गई है।
