सीहोर। श्री सत्य सांईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस, में हेडलबर्ग सीमेंट कंपनी द्वारा ठेकेदारों के लिए तकनीकी सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में आधुनिक निर्माण तकनीकों, भवनों को मजबूत एवं भूकंपरोधी बनाने तथा सीमेंट के साथ विभिन्न निर्माण सामग्री के उचित उपयोग की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीक और निर्माण सामग्री का सही तरीके से उपयोग कर भवनों की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ाया जा सकता है. सम्मेलन में ठेकेदारों को तकनीकी सेमिनार में सहभागिता के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम में कंपनी के मार्केटिंग हेड निलेश, देवेंद्र अवस्थी, नरेंद्र सोलंकी, कुलसचिव डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. विकास पाटीदार, प्रोफेसर रोशनी राम आदि मौजूद थे.
