भोपाल। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए नवंबर 2025 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
चयनित अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर अनुराग, आईजी ग्रामीण जोन इंदौर, संजय कुमार, पुलिस आयुक्त भोपाल, रूचिवर्धन मिश्र, आईजी ग्रामीण जोन भोपाल, अंशुमान सिंह, पूर्व आईजी कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय तथा शियाष ए., आईजी राज्य साइबर मुख्यालय शामिल हैं। शियाष ए. वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
उप महानिरीक्षक स्तर पर सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, बीरेन्द्र कुमार सिंह, विनीत कपूर, मनोज कुमार सिंह, रियाज इकबाल और मयंक अवस्थी का चयन किया गया है।
एसपी/डीसीपी/सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एआईजी स्तर पर अखिल पटेल, षियाज के.एम., आदर्शकांत शुक्ला, मलय जैन, अमित सक्सेना, प्रणय नागवंशी, राकेश कुमार पेन्द्रो, शालिनी दीक्षित और गोपाल सिंह धाकड़ चयनित हुए हैं।
डीएसपी स्तर पर अंकिता खातरकर, सत्येन्द्र घनघोरिया, नीलम बघेल, रवि प्रकाश सिंह भदौरिया, आकाश अमलकर, उदित मिश्रा, नीतेश पटेल और योगेश सिंह तोमर का चयन हुआ है।
इसके अलावा 14 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, सात सहायक उप निरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक और 13 आरक्षक भी सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सम्मान मिलेगा।
वर्ष 2002 से प्रदान किए जा रहे इस सम्मान में दस्यु एवं नक्सल विरोधी अभियानों में उपलब्धि, प्राकृतिक आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य, राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धि, पुलिस कार्यप्रणाली में नवाचार, 15 वर्ष की उत्कृष्ट एवं स्वच्छ सेवा, दुर्घटनारहित वाहन चालन, अनसुलझे मामलों को सुलझाने तथा अन्य सराहनीय कार्यों को आधार बनाया जाता है।
