चीनी, चावल, गेहूं और खाद्य तेलों के भाव टूटे, दालों में तेजी

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी की औसत कीमत गिर गयी। चीनी के साथ चावल, गेहूं और खाद्य तेल भी सस्ते हुए जबकि दालों की कीमतों में तेजी रही।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 रुपये टूटकर 5,155 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ की कीमत 20 रुपये बढ़कर 5,918 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 10 पैसे घटकर 56.07 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 16 रुपये घटकर 4,185 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं नौ रुपये सस्ता हुआ और 2,880 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव 13 रुपये टूट गया।

दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल की औसत कीमत 20 रुपये और तुअर दाल की 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल चार रुपये और मसूर दाल तीन रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत पिछले कारोबारी दिवस पर ही पड़ी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 38 रिंगिट टूटकर 4,629 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.20 प्रतिशत की बढ़त में 68.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजार में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 54 रुपये और सरसों तेल की 43 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। पाम ऑयल 20 रुपये फिसल गया। मूंगफली तेल, वनस्पति और सोया तेल 12-12 रुपये प्रति क्विंटल सस्ते हुए।

.....

Next Post

जबलपुर में फटी मुख्य पाइपलाइन, 20-25 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। अमखेरा को बायपास से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे जल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से 20-25 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकलने लगा और सड़क पर भारी जलभराव हो गया। लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के साथ यातायात भी प्रभावित […]

You May Like