डिजिटल भुगतान को सुगम,पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर जोर दें: प्रधान

सिंगरौली :ननि आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार नागरिक सेवाओं को अधिक त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से वार्ड प्रभारियों को पीओएस मशीन के संचालन एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण ननि सभागार में दिया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों को डिजिटल माध्यम से बिल एवं अन्य देयकों के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना तथा राजस्व संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा वार्ड प्रभारियों को पीओएस मशीन के संचालन, नेटवर्क कनेक्टिविटी, दैनिक बिल तैयार करने एवं रसीद जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

साथ ही यूपीआई, क्यूआर कोड, के्रडिट एवं डेबिट कार्ड सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान वार्ड प्रभारियों की शंकाओं एवं तकनीकी जिज्ञासाओं का विषय विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। मशीन के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने पीओएस मशीनों के उचित रखरखाव, तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को डिजिटल भुगतान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त वित्त अनुपम द्विवेदी, सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, लेखा विभाग से छोटेलाल पनिका सहित समस्त वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।

Next Post

स्व. शेजवलकर की स्मृति में आरओ पानी प्याऊ का लोकार्पण

Tue Sep 29 , 2026
ग्वालियर: ठाठीपुर सुरेश नगर चौराहे के पास स्थानीय निवासियों और कोचिंगों में अध्ययन करने, वाले छात्र छात्राओं, दुकानदारों, आमजनों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने बार्ड 24 के पार्षद नगेन्द्र राणा और नगर निगम के सहयोग से प्याऊ का निर्माण कराया गया है। यह प्याऊ की स्थापना पूर्व महापौर, पूर्व सांसद […]

You May Like