सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

​ग्वालियर। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण और जीपीएफ से जुड़े लंबित मामलों की सुनवाई कर अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही तात्कालिक समाधान किया गया। लगभग 45 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

डीएसपी (मुख्यालय) रोबिन जैन ने पेंशन, कोषालय एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर एक-एक प्रकरण की गहन समीक्षा की तथा शेष मामलों का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय कारणों से अटके पेंशन प्रकरणों का परीक्षण कर त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Next Post

सरकार ने सर्दियों से पहले दिल्ली में प्रदूषण रोकने की तैयारी तेज की

Mon Sep 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए निवारक और प्रवर्तन उपायों को तेज कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शीतकालीन कार्ययोजना 2026-27 के तहत रोकथाम, सख्त […]

You May Like