देश की संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचा रहा विपक्ष : आशीष

ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इस दौरान आशीष अग्रवाल ने खास बातचीत में कहा- विपक्ष बौखलाहट में भारत को बदनाम कर रहा है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचा रहा है। राहुल गांधी जब भी कोई अच्छा विषय आता है तो भी देश को बदनाम करते हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक होती है तो वह सेना से सबूत मांगते हैं। कोई अच्छा फैसला होता तो सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हैं। देश के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाते हैं तो वह उनको अपमानित करते हैं। देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए भी राहुल गांधी झूठी कहानी कर रहे हैं।

Next Post

नर्मदा घाटों पर 16 दिनों तक चलेगा पितृ तर्पण, पूर्वजों को जल अर्पित कर रहे श्रद्धालु

Mon Sep 28 , 2026
ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्राद्ध पक्ष के दौरान पवित्र नर्मदा नदी के घाटों पर पितृ तर्पण का क्रम जारी है। पत्रकार राकेश पुरोहित की रिपोर्ट के अनुसार घाटों पर श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए तर्पण कर रहे हैं, जो पूरे 16 दिनों तक […]

You May Like