सीपीआर प्रशिक्षण में बताया आपात स्थिति में जीवन बचाने का तरीका

इंदौर:रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर-ग्रैंड के तत्वावधान में प्रिस्टेन केयर एमिनेंट हॉस्पिटल, इंदौर के सौजन्य से रविवार को सीपीआर विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार में डॉक्टर संजय धानुका ने सीपीआर क्या है, इसे कब और किस प्रकार किया जाना चाहिए तथा आपात स्थिति में यह किस तरह जीवन बचाने में सहायक हो सकता है, इसकी विस्तार से जानकारी दी.

डॉ. धानुका एवं उनकी टीम ने मेनिकीन/ डमी/ के माध्यम से सीपीआर की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रतिभागियों को सीपीआर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा सही तकनीक के बारे में भी समझाया. इसके बाद क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से मेनिकीन पर सीपीआर का लाइव प्रैक्टिकल कर प्रशिक्षण प्राप्त किया.

सेमिनार के अंत में सदस्यों ने सीपीआर एवं आपातकालीन परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न प्रश्न डॉक्टर संजय धानुका के समक्ष रखे. उन्होंने प्रत्येक प्रश्न का विस्तारपूर्वक एवं सरल तरीके से उत्तर देकर सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया. क्लब अध्यक्ष रोटे. अरविंद गौर एवं सचिव रोटे. दिनेश पांचाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीक के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा.

Next Post

चिड़ियाघर के फील्ड स्टाफ को मिली विशेष यूनिफॉर्म और सुरक्षा जूते

Mon Sep 28 , 2026
इंदौर: कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्यजीवों और पशु-पक्षियों की देखभाल में प्रत्यक्ष रूप से जुटे फील्ड स्टाफ की सुरक्षा और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए विशेष फील्ड यूनिफॉर्म और सुरक्षा जूते वितरित किए गए। यह सामग्री सम्यक कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अर्पित कंधारी की ओर से उपलब्ध […]

You May Like