
जबलपुर। गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस में पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल से जुड़े कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर स्टेशनों को शामिल किया गया है। भारतीय रेल ने इस नई सेवा को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मंजूरी दी है। 2532 किलोमीटर लंबा सफर तय करने वाली ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेगी। भुज-बरौनी ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी-भुज सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज बरौनी से रात 11:55 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। मार्ग में अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। नई सेवा से पश्चिम और पूर्वी भारत के बीच रेल यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
