एचसीबीए चुनाव: अनंतिम मतदाता सूची जारी, 15 को मतदान और परिणाम

जबलपुर,  हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन (एचसीएबीए) जबलपुर के 2026-28 कार्यकाल के चुनाव का बिगुल बज गया है। स्थायी समिति ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए 17 सितंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को होगा। जिन नए एवं स्थायी अधिवक्ताओं के नाम अनंतिम सूची में शामिल नहीं हैं, वे वर्ष 2026 तक का बकाया शुल्क-अंशदान जमा कर अपना नाम अंतिम सूची में शामिल करा सकते हैं।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण बकाया शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर शाम 4.30 बजे रखी गई है। इसके बाद बकाया शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को नामांकन पत्रों का वितरण और जमा किए जाएंगे, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 8 अक्टूबर को नाम वापसी और 9 अक्टूबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को मतदान के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा स्थायी समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की है।

Next Post

कोहिमा में एसआईआर के दौरान 24,178 मतदाताओं को बतौर 'अनकलेक्टेबल' सूचीबद्ध किया गया

Thu Sep 24 , 2026
दीमापुर, 24 सितंबर (वार्ता) नागालैंड में कोहिमा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची का मसौदा जारी होने के बाद कुल 24,178 मतदाताओं को बतौर ‘अनकलेक्टेबल’ (जानकारी न मिल पाने वाले) के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। कोहिमा […]

You May Like