
मुलताई। नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम कामथ में मोंगिया नाले के पास गुरुवार की शाम करीब 7 बजेएक आर्टिगा कार के चालक ने वाहन तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक किसान को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, प्राथमिक उपचार के घायल को जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया है। बताया जाता है ग्राम चंदोरा खुर्द निवासी निवासी दिनेश कदम अपने चिखली खुर्द स्थित खेत से पैदल वापस घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान मोंगिया नाले के पास सफेद रंग की अर्टिगा कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे दिनेश कदम करीब 50 मीटर दूर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दर्घटना में दिनेश के सिर, कंधे, हाथ, कमर और घुटने में चोटें आई हैं।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
