भिण्ड। जिले के रौन क्षेत्र स्थित काशीपुरा गांव में पिछले दो दिनों से एक विशालकाय अजगर के दिखने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल था। गांव के लोग अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और अजगर की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद किया। अजगर के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार, अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
Next Post
रूमानी गीतों से दीवाना बनाया था अंजान ने
Sun Sep 13 , 2026
(पुण्यतिथि 13 सितंबर के अवसर पर मुंबई, 13 सितंबर (वार्ता) लगभग तीन दशक तक अपने रचे गीतों से हिन्दी फिल्म जगत को सराबोर करने वाले गीतकार अंजान के रूमानी नगमे आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 28 अक्टूबर 1930 को बनारस में जन्मे अंजान को बचपन से […]

You May Like
-
2 years ago
ऊर्जाधानी में शीत लहर का टॉर्चर