
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनिया कला के समीप राजस्थानी ढाबे के सामने बुधवार दोपहर दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। नीमच से मंदसौर की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोडक़र फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया कला निवासी लीला पिता अमृतलाल सिकलीकर (35) बुधवार दोपहर राजस्थानी ढाबे के आसपास मौजूद थीं। इसी दौरान नीमच से मंदसौर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक क्रछ्व 17 त्र्र 9015 ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट कमलेश रावत महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्ती में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
