ट्रक ने आटो को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरे टमाटर 

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत खितौला में आज दोपहर दो बजे के लगभग तेज गति से आ रहे ट्रक ने टमाटर ले जा रहे आटो को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही आटो पलट गया और चालक केबिन के अंदर ही फंस गया, वहीं पूरा टमाटर सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार सिहोरा के गढिय़ा मोहल्ला में रहने वाला सोनू बर्मन उम्र 30 वर्ष लोडिंग ऑटो एमपी 20 एलबी 4011 से जबलपुर मंडी से सब्जी लेकर सिहोरा आया था। सोनू दोपहर करीब दो बजे खितौला सब्जी छोडऩे के लिए निकला। जब वह जय भवानी कॉलोनी के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। सड़क की साइड पट्टी ऊंची होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलटता चला गया। आटो को पलटते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। आटो पलटने से उसमें रखी सारी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल सोनू बर्मन को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त आटो व सड़क पर बिखरे टमाटर हटवाए, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। वहीं घटना को लेकर लोगों का कहना था कि सिहोरा-खितौला रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण है। कई जगहों पर सड़क के साइड शोल्डर की पट्टी भी ऊंची है। जिसके चलते वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है और आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Next Post

पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 सितम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार से पूर्वोत्तर के चार राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दौरा […]

You May Like