पटवारी बनेंगे प्रभारी राजस्व निरीक्षक

इंदौर: इंदौर जिले में राजस्व कार्य के लिए आर आई की कमी है। राजस्व निरीक्षकों की पूर्ति के लिए वरिष्ठ पटवारियों को प्रभारी राजस्व निरीक्षक बनाया जा रहा है।
इंदौर में जमीनों की नपती , सीमांकन , बटांकन और नामांतरण के कार्य समय सीमा में नहीं हो पाते है। आज से राजस्व प्रकरणों को 45 दिन में पूरा करने का अभियान प्रदेश में शुरू हो चुका है। इंदौर जिला राजस्व प्रकरणों के निपटान में बहुत पीछे है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह कार्य सुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का प्रभार सौंप रहे है।कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर में 49 राजस्व निरीक्षक की जरूरत है। वर्तमान में हमारे पास 29 निरीक्षक ही कार्य के रहे है। राजस्व प्रकरणों के निपटान के लिए हम करीब दस पटवारियों को आर आई का प्रभार दे रहे है। इसके लिए कुछ पटवारियों के काम की समीक्षा की जा रही है ,उसके बाद आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Next Post

क्या इंदौर भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है ?

Fri Jul 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सियासत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में इंदौर में विश्वकीर्तिमान स्थापित करने वाले पौधा रोपण कार्यक्रम में शिरकत की। कहा जा रहा था कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार द्वारा […]

You May Like