
सतना। बिरसिंहपुर के बहेरा करौदी मार्ग पर बुधवार की शाम उस वक्त ग्रामीणों के बीच खलबली मच गई जब उन्होंने यात्रियों से भरी एक बोलेरो को उफनते नाले में फंसा देखा। नाले के तेज बहाव के बीच फंसे यात्रियों का जैसे मौत से सामना होने लगा। मौत सामने देख यात्री भगवान से प्रार्थना करने लगे। वहीं दूसरी ओर बोलेरो की उफनते नाले में फंसा देख ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचाव कार्य शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने देवदूत बनकर एक एक करके बोलेरो में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिसके बाद जेसीबी की मदद से बोलेरो को भी बाहर निकाल लिया गया।
