रात में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, तलाश में भटकता रहा मालिक

सिंगरौली। ग्राम पंचायत तिनगुड़ी के ग्राम कुकरांव में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रॉली मालिक राजेश प्रसाद बैस लगातार उसकी तलाश में आसपास के इलाकों की खाक छान रहे हैं। चोरी की घटना से क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कुकरांव निवासी राजेश प्रसाद बैस पिता महेंद्र कुमार बैस की ट्रैक्टर ट्रॉली बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद राजेश ने आसपास के गांवों और प्रमुख रास्तों पर ट्रॉली की तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए वह देवसर क्षेत्र तक पहुंचे, लेकिन अब तक ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिल सका है। राजेश प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फोटो में दिखाई दे रही ट्रैक्टर ट्रॉली कहीं नजर आए अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उन्हें सूचना दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय लोगों की मदद से चोरी हुई ट्रॉली का जल्द पता लगाया जा सकेगा।

Next Post

सहायता सामग्री की पांचवीं खेप लेकर नेपाल पहुंचा भारतीय वायु सेना का विमान

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 सितम्बर (वार्ता) विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए मानवीय सहायता की पांचवीं खेप लेकर गया वायु सेना का विमान वहां पहुंच गया है और भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सहायात सामग्री नेपाल सरकार को सौंप दी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत […]

You May Like