बैंक लूट का आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अरुण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बंदूक की नोंक पर की 6 लाख 64 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही लूट की अधिकतम राशि जब्त कर ली थी।

 

विजयनगर स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को केप, मॉस्क और रेनकोट पहने शख्स ने बंदूक के दम पर 6 लाख 64 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए महज 12 घंटे में न सिर्फ लुटेरे का पता लगा लिया बल्कि लूट की अधिकतम राशि, वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक व अन्य सामान जब्त कर लिया था।

 

साथ ही लुटेरे की लोकेशन पता कर अलग-अलग टीमें उत्तरप्रदेश भेजी थी। पुलिस ने लुटेरे के रिश्तेदारों की लिस्ट बनाकर अलग- अलग शहरों में दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अरुण सिंह को उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है और उसे इंदौर लेकर आ रही है।

 

 

Next Post

जबलपुर मंडल के मदन महल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल चौकी का शुभारंभ

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। रेल मंडल जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा बनाए गए नवनिर्मित रेल सुरक्षा बल चौकी का शुभारंभ आज गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के कर कमलों से आयोजित हुआ। इस अवसर […]

You May Like