बाढ़ से मंडराया जल जनित बीमारियों का खतरा

सतना : सतना और मैहर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी वर्षा के क्रम की वजह से जगह जगह हुए जल भराव और बाढ़ की स्थिति के चलते जल जनित बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है. जिसे देखते हुए अगले 7 दिनों तक गहन निगरानी के साथ पेयजल शुद्धीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सीएमएचओ द्वारा दि गए गए हैं.
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सतना-मैहर डॉ. मनोज शुक्ला सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को इस बात के लिख्ति निर्देश दिए गए हैं कि अतिवृष्टि के चलते जगह जगह जल भराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है.

जिसके कारण उल्टी, दस्त, पेचिश, पीलिया, टाईफाईड जैसी जल जनित बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. मंडरा रहे खतरे को देखते हुए सतना और मैहर जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगले 7 दिनों तक अपने-अपने अधीनस्थ अमले जिसमें आशा, एएनएम, एमपीडब्लू भी सम्मिलित हैं, के माध्यम से प्रत्येक ग्राम और वार्ड में तीव्र और संक्रामक रोगों के लक्षणों की सघन निगरानी की जाए.

इसी कड़ी में प्रत्येक क्षेत्र के कुओं, बावडिय़ों और सार्वजनिक जल स्त्रोतों में पेयजल शुद्धिकरण एवं क्लोरोनीकरण करने के क्रम में क्लोरीन की गोलियां अथवा ब्लीचिंग पाउडर को डलवाना सुचिश्चत किया जाए. रहवासियों को उबला हुआ पानी पीने को प्रेरित करने के लिए मुनादी अथव सूचना प्रसारित करवाई जाए. इसके साथ ही ओआरएस पैकेट्स, क्लोरीन टेबलेट्स, एंटीबायोटिक्स, आईवी फ्लूड्स सहित अन्य आवश्यक जीवन रक्षक औषधियों की मैदानी स्तर पर पर्याप्त उपलब्धतता को भी सुनिश्चत किया जाए. इसके अलावा सीएमएचओ द्वारा यह चेतावनी भी दी गई है कि इस मामले में प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजी जाए और इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Next Post

महापौर ने लिया नारायण तालाब का जायजा

Mon Aug 31 , 2026
सतना :पिछले कुछ दिनों से जारी बाहिरश के क्रम के चलते एक ओर जहां शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या ने विकराल रुप ग्रहण कर लिया था वहीं दूसरी ओर नारायण तालाब की मेड़ से पानी रिसने जैसी गंभीर चेतावनी भी सामने आने लगी थी.मामले की गंभीरता […]

You May Like