जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत महगवां निवासी एक महिला ने 26 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच में पाया गया कि प्रताडऩा से तंग आकर मृतिका ने यह आत्मघाती कदम उठाया था ।पुलिस ने आरोपी पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास फरार है जिसकी तलाश जारी है ।
पुलिस के मुताबिक दशरथ प्रसाद दुबे 60 वर्ष निवासी तेवर ने सूचना दी थी कि बड़े बेटे की शादी महगवां थाना बरेला में कंचन दुबे से हुयी थी। 26 अगस्त 26 की रात लगभग 10 बजे खाना खाकर सभी सो गये थे सुबह लगभग 6 बजे उसे दीपक दुबे ने बताया कि कंचन दुबे कमरा में उपर पंखे के कुंदा से साड़ी बांधकर फांसी से लटकी है। उसने जाकर देखा तो उसकी बहू कंचन दुबे 30 वर्ष मृत अवस्था में लटकी थी।
मृतिका कंचन दुबे के परिवारजनों व साक्षियों के कथन लेख किये गये जिस पर पाया गया कि कंचन दुबे ने पति दीपक दुबे , ससुर दशरथ एवं सास वंदना दुबे द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा से दुष्प्रेरित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति दीपक दुबे, ससुर दशरथ दुबे, को गिरफ्तार कर लिया है।
