‘बोस्निया का कसाई’ कहे जाने वाले रात्को म्लादिच की 84 साल की उम्र में जेल में मौत

द हेग, (वार्ता) बाल्कन युद्धों के दौरान स्रेब्रेनिका नरसंहार और साराजेवो की घेराबंदी की साजिश रचने के दोषी बोस्नियाई सर्ब जनरल रात्को म्लादिच की 84 साल की उम्र में जेल में मौत हो गई।

“बोस्निया का कसाई” कहे जाने वाले म्लादिच को 1990 के दशक की शुरुआत में युद्ध के दौरान बोस्निया की गैर-सर्ब आबादी के खिलाफ जातीय सफाए के क्रूर अभियान का नेतृत्व करने में अपनी भूमिका के लिए 2017 में पूर्व यूगोस्लाविया के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (आईसीटीवाई) ने दोषी ठहराया था।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित न्यायाधिकरण ने उन्हें नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध, उत्पीड़न, खात्मा, हत्या, आतंक, नागरिकों पर गैर-कानूनी हमले और बंधक बनाने का दोषी पाया।

उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने के समय आईसीटीवाई के न्यायाधीश फुआद रियाद ने इन अपराधों को “अकल्पनीय बर्बरता” करार दिया था।

उनके वकील ड्रैगन इवेतिच ने सीएनएन को बताया कि द हेग में संयुक्त राष्ट्र हिरासत इकाई में आजीवन कारावास की सजा काटते हुए म्लादिच की मौत हो गई। उन्होंने हिरासत में 15 साल से कुछ अधिक समय बिताया था।

उनके वकीलों ने बार-बार चिकित्सा आधार पर उनकी रिहाई की मांग की थी।

 

Next Post

ननि टीमें अलर्ट, जलभराव से राहत

Fri Aug 28 , 2026
जबलपुर: शहर में सुगम जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगम अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर नाला- नालियों की सफाई और जल निकासी का कार्य निरंतर कराया जा रहा […]

You May Like