भाजपा की विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक 

सांसद आशीष दुबे ने लोकसभा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं का पुष्ववर्षा कर किया अभिनंदन

 

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा बुधवार को भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे उपस्थित रहे।बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए एवं उन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किए गए जिसमें 345 कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम का ही परिणाम है कि विगत लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड विजय प्राप्त की है इसके लिए मैं भाजपा के देवतुल्य कार्यकताओं का अभिनंदन करता हूं और ये जीत पूरी तरह उनकी जीत है।

सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबलपुर की आठ में से सात सीटें जीतकर एवं फिर लोकसभा में प्रचंड विजय दर्ज करके अपने संगठन का लोहा मनवाया। इसके लिए हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं एवं आगामी समय में जबलपुर के विकास के लिए एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सदैव उपस्थित रहूंगा।

जिला कार्यसमिति की प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने रखी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष लोकसभा चुनाव में किए गए कार्यों का वृत्त प्रस्तुत किया एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि महानगर की अभी चारों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमनें लोकसभा चुनावों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अभिनंदन का पात्र है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे पांच साल लोगों से जुड़ा रहता है, सुख हो या दुख हर समय जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच उपस्थित रहता है जिसके परिणाम स्वरूप ही ये विजय इतनी प्रचंड है।

जिला कार्यसमिति में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जबलपुर महानगर में वृहद पौधारोपण अभियान ने अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 1000 पौधे लगाए जाने की बात कही। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, विनोद गोटिया, अखिलेश जैन, पूर्व महापौर सुशीला सिंह, स्वाति गोडबोले, सदानंद गोडबोले, वीरेंद्र गुप्ता,रिंकु विज, राममूति मिश्रा, शरद अग्रवाल,राजेश मिश्रा,रंजीत पटेल, चित्रकान्त शर्मा, अमित जैन, जयराम तिवारी, दीप महदेले, अजय तिवारी रूपा राव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, लवलीन आनंद, रवि साहू, डॉ.शुभम अवस्थी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। पूर्व कैबिनेट मंत्री शीतला सहाय की 13वीं पुण्यतिथि पर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्राप्त हुए रक्त से कैंसर रोगियों और कैंसर से पीडि़त बच्चों […]

You May Like