दतिया में बारिश के दौरान मकान गिरा, प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल

दतिया: यहां पिछले करीब दो घंटे से हो रही जबरदस्त बारिश के बीच राती की गली में दुर्गाप्रसाद पुत्र सीताराम प्रजापति का मकान गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गाप्रसाद गरीब परिवार से हैं और उनका मकान जर्जर हालत में था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों को आवास का लाभ दिए जाने की बात कही जाती है, लेकिन जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं।

मकान गिरने की घटना के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के वितरण और पात्र हितग्राहियों के चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को तत्काल आवास योजना का लाभ दिलाने तथा राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

महाराष्ट्र में नवीकरणीय एवं स्टोरेज बिजली के पारेषण के लिए अडानी को मिला 4,700 करोड़ का ठेका

Wed Aug 26 , 2026
अहमदाबाद, 26 अगस्त (वार्ता) देश की प्रमुख निजी पारेषण एवं बिजली वितरण कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशन्स (एईएलएल) महाराष्ट्र सरकार से 4,700 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत अडानी समूह की कंपनी कर्नाटक में उत्पादित नवीकरणीय ऊर्जा को महाराष्ट्र के प्रमुख बिजली खपत केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेगी। […]

You May Like