विदिशा: जिले के ग्राम पंचायत कालादेव में फीस वसूली के आरोपों को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल की प्राचार्य गीता साहू पर मनमाने तरीके से फीस वसूलने और विरोध करने पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। नाराज छात्रों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। छात्रों के आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद स्पष्ट होगी। अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर नजर है।
Next Post
आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब और कच्चा माल बरामद
Tue Aug 25 , 2026
श्रीगंगानगर, 25 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आबकारी विभाग ने श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करके तैयार शराब और कच्चा माल लाहन बरामद किया। आबकारी विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान सीमा के निकट चक 27-ए […]
