गरीब पिछड़े वर्गीय परिवार का बेटा अब हरियाणा का मुख्यमंत्री: अमित शाह

चंडीगढ़, (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने एक गरीब पिछड़े वर्ग के परिवार के बेटे को राज्य की कमान सौंपी है।

श्री शाह ने आशा व्यक्त किया कि नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बहुत स्पष्टवादी और सरल व्यक्ति कहा, जिनके दरवाजे लोगों के लिए 24 घंटे, साल के 365 दिन खुले रहते हैं।

महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री शाह ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से द्वारका तक पूरा देश हरियाणा की पवित्र भूमि को तीन चीजों के लिए याद करता है।

सबसे पहला, हरियाणा का सैन्य सेवाओं में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व है। दुसरा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत द्वारा जीते गए हर 10 पदकों में से सात हरियाणा के एथलीट जीतते हैं और तीसरा कि हरियाणा के किसानों ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस तरह राज्य के लोगों ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी सरकार का समर्थन किया, उसी तरह वे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से कमल खिलाएंगे।

श्री शाह ने कहा कि भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Next Post

कल्कि 2898 एडी प्रतिष्ठित टीसीएल चाइनीज थिएटर में प्रदर्शित हुयी

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित टीसीएल चाइनीज थिएटर में प्रदर्शित की गयी। वर्ष 2024 की सबसे बड़ी फिल्म, कल्कि 2898 एडी, दुनिया भर में एक महाकाव्य ब्लॉकबस्टर रही है। यह उन […]

You May Like