ग्राम चिखलदा के निकट खेत में तेंदुए ने कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल,मजदूरों में भय

पानसेमल। वन परिक्षेत्र के ग्राम चिखलदा के निकट खेत में गुरुवार एक कुत्ते का क्षत विक्षत शव मिलने की घटना के बाद खेत के पड़ोसी योगेश नाटकर,बापुराव गोविंदा,रवींद्र सोलंकी,विजय मोरे ने वन विभाग पहुंचकर घटना की सूचना दी। घटना बापूराव गोविंदा पटिल ,प्रकाश मोरे के खेत के मेढ़ पर हुई जहाँ तेंदुए ने कुत्ते का शिकार कीया।वन विभाग के डिप्टी रेंजर बाबूलाल खन्ना,वन रक्षक निलेश पाटिल सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल निरीक्षण के बाद पगमार्क में तेंदुए होने की पुष्टि की।वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार घटना करीब 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है।किसानो ने बताया कि कुत्ते को खेत मे ले जाकर तेंदुए ने शिकार बनाया है जिससे की आसपास के किसानों एवं रहवासियों में दहशत का माहौल बना है।

वर्तमान में कृषि कार्य करने आ रहे मजदूरों ने भी भय के कारण खेत में काम करने से मना कर दिया।किसानो ने वन विभाग में वन अधिकारियों से चर्चा की एवं पिंजरा लगाने की मांग की है वही वन विभाग रेंजर रेवसिंह डावर, डिप्टी रेंजर बाबूलाल खन्ना द्वारा आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है।उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में तेंदुए द्वारा शिकार की घटनाएं हो चुकी है वन विभाग द्वारा तेंदुए रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़े गए हैं बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पशु चराने वालों तथा किसानो को वन विभाग द्वारा सुरक्षा हेतु सुझाव दिये है।

Next Post

हवाई यात्रियों की संख्या जुलाई में घटकर 44 महीने के निचले स्तर पर

Thu Aug 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) घरेलू विमान सेवा कंपनियों की उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या जुलाई में 4.8 प्रतिशत घटकर 1.20 करोड़ रह गयी। यह नवंबर 2022 के बाद सबसे कम और 44 महीने का निचला स्तर है। साथ ही यह लगातार दूसरा महीना है जब देश […]

You May Like