नायब तहसीलदार बताकर 96 हजार की ठगी

जबलपुर। घमापुर निवासी महिला स्वास्थ्य कर्मी से खुद को नायब तहसीलदार बताकर 96 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस के अनुसार, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में पदस्थ एएनएम लीला दाहिया (45) के पास एक अज्ञात कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम नायब तहसीलदार अशोक मीणा बताया। उसने झांसा दिया कि क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ियों के लिए 5-5 हजार रुपये का सरकारी बजट आना है। शातिर ठग ने विभाग के सुपरवाइजर को भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर महिला का भरोसा जीता था। आरोपी ने कागजी कार्रवाई के बहाने महिला को बातों में उलझाया और कुल 5 ट्रांजैक्शन करवाकर 96,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Next Post

गौर नदी में उतराता मिला शव

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत गौर नदी के खरहर घाट के किनारे पानी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, ग्राम गदेहरी निवासी 28 वर्षीय मछुआरा कृष्ण कुमार रैकवार गौर नदी के खाले घाट पर मछली पकड़ने गया था। जैसे ही वह नदी के किनारे पहुंचा, […]

You May Like