स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्रीय जेल से 9 बंदियों की रिहाई

उज्जैन। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर इस बार केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ की सलाखों से 9 बंदियों को रिहा किया जायेगा। जेल मुख्यालय से रिहाई का आदेश आ चुका है। आज ध्वजारोहण के बाद उन्हे अपराध मुक्त नई जिंदगी की शुरूआत करने के लिये छोड़ दिया जायेगा। प्रदेश में राष्ट्रीय पर्वों पर जेलों में आजीवन कारावास की सजा काटने वाले बंदियों को उनके अच्छे आचरण पर समय से पहले रिहाई देने का प्रावधान तय किया गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश की जेलों से 530 बंदियों को रिहा किया जायेगा। उज्जैन केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ से 9 बंदियों को रिहाई मिलेगी। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि रिहा होने वाले बंदियों में इंदर, कमल पिता रामचंद्र लालपुर थाना नरवर जिला उज्जैन, ईश्वर पिता मांगीलाल देवगुराडिया टोकखुर्द देवास, बालू पिता गुलाब खेजडाखेड़ी सोमतकला आगर-मालवा, संजय पिता सुंदरलाल रूडजी गौतमपुरा इंदौर, देवीलाल पिता जेतराम कुशालपुरा मनासा नीमच, विनोद पिता भगवान भदाना रामपुरा नीमच, गणपत पिता श्रीकिशन मरेठी अहमदपुर सिहोर, संदीप पिता कुंज बिहारी शर्मा शिवनगर छोल्लामंदिर भोपाल और गोलू, गोल्डी पिता जोसफ बाणगंगा नाका इंदौर शामिल है। सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जेल में उनका आचरण अच्छा और नियमों का पालन करने पर उनकी रिहाई के लिये मुख्यालय को नाम भेजे गये थे। सभी के नामों पर मुख्यालय से रिहाई की सहमति प्राप्त हुई है। 15 अगस्त को जेल परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व ध्वजारोहण के साथ मनाया जायेगा। जेल में बंदियों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के बाद रिहाई पाने वालों को अपराध मुक्त नई जिंदगी की शुरुआत के लिये छोड़ दिया जायेगा। सभी के परिजनों को रिहाई से अवगत करा दिया गया है।

Next Post

रक्षा मंत्रालय ने लोइटर म्यूनिशन प्रणाली और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 1577 करोड़ के अनुबंध किये

Fri Aug 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए लोइटर म्यूनिशन प्रणाली, म्यूनिशन और अन्य सहायक उपकरणों की खरीद के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन अनुबंधों […]

You May Like