
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा बनवार मंडल में मंडल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकू के नेतृत्व में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में
मुख्य अतिथि के रूप में रूपेश सेन (मंडल प्रभारी बनवार) रानू नामदेव (विधानसभा तिरंगा यात्रा प्रभारी) पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद राय, शीतल राय, महामंत्री सुभाष अहिरवार, मुल्लू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मणि शंकर अग्रवाल, रामसेवक जैन, मिट्ठू यादव, उत्तम सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, विजय शंकर दुबे, अमन जैन, किशोर सिंह, देवी सिंह, प्रदीप जैन, सोनू जैन, सुरेंद्र सिंह जी, गौरव गोस्वामी जी, राजेश सिंह जी, धनीराम अहिरवार बीडीसी, दुर्ग सिंह, मिट्ठू सिंह, उपस्थित रहे।
यात्रा का शुभारंभ खेर माता मंदिर, बनवार से हुआ और ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए समापन स्थल पर पहुँच कर समापन किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।तिरंगा यात्रा में छोटे से लेकर बुजुर्ग और महिला शक्ति ने भी आगे बढ़कर हिस्सा लिया जिसमे यात्रा की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए। तिरंगा यात्रा में चोकी प्रभारी नागेंद्र सिंह समस्त स्टाफ के साथ शामिल रहे और बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र क्षत्राओ, शिक्षक, शिक्षिकाओं नवयुवकों, व्यापारियो, ग्राम के आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने यात्रा को आकर्षक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत बना दिया।
मंडल अध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा में शामिल लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया।
