बागली:ग्रामीण क्षेत्रों में बाल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। हमारी भारत भूमि बहु रत्न वसुंधरा हैं। सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर आज के बच्चे कल पूरे देश का उज्जवल भविष्य है ।उक्त बाते बागली न्यायालय परिसर में उल्लास एक अभिनव पहल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बाल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए । जिला न्यायाधीश एस आर सिनम ने कहीं । उपस्थित बच्चों की शानदार प्रस्तुति एवं उनकी मुस्कान पर जिला न्यायाधीश ने कहा बच्चों की मुस्कान राष्ट्र की शान हैं। हमारे नौनिहाल भारत के भावी कर्णधार हैं। कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारीयों एवं अभिभाषकों के नन्हें पुत्र पुत्रियों द्वारा निबंध, चित्रकला, बौद्धिक प्रतियोगिता, अंताक्षरी, गीत संगीत, डांस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। एवं अपनी प्रस्तुतियों द्वारा सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया। करतल ध्वनि के बीच बच्चों को सराहा गया। इस अवसर पर सभी
प्रतिभागी बच्चों को जिला न्यायाधीश श्री सीनम, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 बबीता प्रजापति एवं निशा कुशवाह, अभिभाषक संघाध्यक्ष कमलेश शर्मा, सचिव गोपाल सैंधव, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार, मुकेश गुर्जर, रविंद्र सोनी सूर्य प्रकाश गुप्ता संतोष यादव आदि ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने किया। आभार प्रदर्शन
उपाध्यक्ष पिंकेश गामी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभाषक गण न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे । हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही सभी बाल प्रतिभाओं को पुरस्कार पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र दिए गए
