छात्रसंघ चुनाव: सक्रियता बढ़ाने कांग्रेस ने बनाई रणनीति, हुआ मंथन

जबलपुर: आगामी दिनों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों की तैयारियों एवं चुनावी रणनीति को लेकर एनएसयूआई के वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के संयोजन एवं पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छात्रसंघ चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित एनएसयूआई के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों की सहमति से कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने आगामी छात्रसंघ चुनावों के संचालन एवं समन्वय के लिए 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव संचालन समिति छात्रसंघ चुनावों को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं, एनएसयूआई के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, छात्र नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आगामी रणनीति को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेगी।
इन्हें समिति मेें किया गया शामिल
11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति में विजय रजक, अरशद अली, सागर शुक्ला, रिजवान अली कोटी, श्रीकांत विश्वकर्मा, अदनान अंसारी, अमित मिश्रा, कौशल यादव, राहुल रजक, बादल पंजवानी, सौरभ गौतम को शामिल किया गया।
मजबूती के साथ आगे बढऩे का संकल्प
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए छात्रसंघ चुनावों की तैयारियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन रजक सहित सरबजीत सिंह रील, अभिषेक चौकसे, अकबर खान, अमरीश मिश्रा, शशांक दुबे, आरिफ बेग, रितेश गुप्ता, एजाज अंसारी, राहुल यादव, प्रतीक गौतम, अनुराग शुक्ला, अनुज यादव, सक्षम यादव, मोहसिन खान एवं अनिल मिश्रा सहित एनएसयूआई के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

निगमायुक्त बोले फील्ड में उतरे, समस्याओं का समाधान करें

Thu Aug 13 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को लेकर बुधवार सुबह दस बजे से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई और बैठक के दौरान गठित 5 दलों को निर्देश दिये कि सभी दल के सदस्य अपने अपने कर्मचारियों के साथ फील्ड पर जाएॅं और नागरिकों की […]

You May Like