डायल-112 , एफआईबी-15 ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

दमोह:थाना हिंडोरिया क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल-112 FRV-15 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया। 06 अगस्त 2026 को शाम 18:50 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना हिंडोरिया में तैनात FRV-15 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।
FRV-15 में तैनात एएसआई छोटे लाल व पायलट यावर खान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद बाइक से दमोह से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बांदकपुर ओवरब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112, FRV-15 के स्टाफ द्वारा बिना समय गंवाए घायल गर्भवती महिला को जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार प्रारंभ कराया गया।
डायल-112 टीम की तत्परता व संवेदनशीलता के कारण घायल महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी

Next Post

केंद्रीय विद्यालय हटा में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

Fri Aug 7 , 2026
हटा/दमोह: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज केंद्रीय विद्यालय, हट्टा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPRDC) की ओर से […]

You May Like