सौ कैमरों से होगी पौधारोपण की निगरानी

वर्ल्ड रिकॉर्ड का काउंट डाउन शुरू

इंदौर: इंदौर शहर के रेवती रेंज पर एक ही दिन में ग्यारह लाख पौधे लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काउंट डाउन आज शाम 6 बजे से शुरू हो गया है। आज शाम पंडितो द्वारा भूमि पूजन के साथ मंत्रोच्चार करके पौधे लगाने के लिए गड्डे करने की शुरुआत हो गई , जो सुबह छह बजे तक सिर्फ गड्डे खुदेंगे।कल सुबह 7.30 से शाम 7.30 तक पौधे लगाने का अभियान चलेगा । 9 जोन के करीब सौ उप जोन में यह पौधे लगेंगे। मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहुंच गई है।इंदौर में 27 मई से 51 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया था। आज इस अभियान को 46 दिन हो गए है। शहर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार पौधे लगाने का अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चल रहा है। इस अभियान में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने बीस करोड़ के पौधे नगर निगम के उक्त अभियान में दान किए है।

कल रेवती रेंज पर एक साथ 11लाख पौधे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। पंडितों की उपस्थिति में शास्त्रोक्त भूमि पूजन और मंत्रोच्चार के साथ रिकॉर्ड बनाने के लिए गड्ढों के खुदाई का काम चालू किया गया। इसमें विधि विधान से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूजा अर्चना की। पूरे रेवती रेंज में पौधारोपण की निगरानी के लिए सौ कैमरे लगाएं गए हैं। इसके लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम से सभी 9 जोन के सौ उप जोन का सीधा आखों देखा हाल मालूम पड़ेगा। जिस जगह समस्या आएगी, वहां तुरंत सहयोग के लिए वोलेंटियर की टीम पहुंच जाएगी।

24 लाख पौधे लगाने का दावा

27 मई से शुरू हुए पौधारोपण अभियान में अभी तक 24 लाख पेड़ शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लगाने का दावा किया गया है। ऐसा बताया गया है कि इतनी बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए विभिन्न संस्थाओं , समाजों, स्कूली और कॉलेज के बच्चों की सहभागिता रही है।

महापौर की अपील

शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रेवती रेंज पर पौधारोपण अभियान में दो पहिया वाहन से आने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि बच्चो, वृद्धों और दिव्यांग जन कल के पौधारोपण में भाग नहीं ले और रेवती रेंज नहीं आए। स्वस्थ नागरिक ही इस अभियान में सहभागी बने।

कंट्रोल रूम का शुभारंभ

11 लाख पौधे एक दिन में लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे इंदौर में वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फीता काट कर किया। कंट्रोल रूम में रेवती रेंज पर लगाए सौ कैमरों से वर्ल्ड रिकॉर्ड का तमगा देने वाली टीम भी वॉच करेगी।

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Sun Jul 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर :विमानतल पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like