दमोह के पुरैना तालाब में मिला 3-4 दिन पुराना अज्ञात शव, पुलिस ने बाहर निकलवाकर शुरू की शिनाख्त

विनय असाटी

दमोह।सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना तालाब में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार शव से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली से एएसआई बलविंदर सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे सहित पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने रेस्क्यू कर अज्ञात शव को तालाब से बाहर निकलवाया।शव काफी दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह गल चुका है, जिसकी वजह से पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है और शव की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Next Post

जब मृतक का फर्जी हस्ताक्षर कर खेला गया नामांतरण का खेल !

Sat Aug 1 , 2026
सीधी। मृतक का फर्जी हस्ताक्षर कर नामांतरण का खेल खेला गया । तहसील चुरहट में नामांतरण में किये गये खेल की शिकायत में लगे आरोप ने पोल खोली और शिकायतकर्ता ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ‌जिले के चुरहट निवासी संजय पाण्डेय ने न्यायालय तहसीलदार चुरहट में […]

You May Like