कुएं में डूबने से महिला की मौत

छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र के वाकुल गांव की रहने वाली महिला की कुएं में डूबने से मौत हेा गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है पानी भरते समय अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। जानकारी अनुसार सावि़त्री पति मनरागी वाडिवा उम्र 45 साल बाकुल गांव की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रही थी। प्यास लगने पर वह खेत से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में पानी लेने गई। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। तकरीबन वह आधा घंटे तक वापस नहीं आई। सांस ने अपने नातियों को देखने के लिए कहा। जब वह कुएं के पास पहुंचे। उन्होंने देखा मां की चप्पल कुएं में उतरा रही है। तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को बुलाया। बेटे ने गल डालकर कुएं में तकरीबन आधा घंटा घुमाया, गल में महिला का शव फस गया। उसके बाद उसके शव को ऊपर निकाला गया। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। शव निकालने के बाद तत्काल पुसिल को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

गिरिबाला सिंह को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत के मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह को जिला कोर्ट से बड़ा झटका लगा. शनिवार को अदालत का फैसला आया और गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई. विशेष अदालत के न्यायाधीश राम प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को बचाव पक्ष और अभियोजन […]

You May Like