अमरवाड़ा में कल होगी मतगणना

छिंदवाड़ा, भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पर हुए उपचुनाव के तहत कल मतों की गणना की जाएगी।

इस विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 78.71 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

अनुसूचित जनजाति सुरक्षित इस विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरन शाह के बीच है। पिछले विधानसभा चुनाव में श्री कमलेश शाह ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से विधायक के तौर पर भी त्यागपत्र दे दिया। इसी के चलते यहां उपचुनाव हुआ।

छिंदवाड़ा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन हाल ही में लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक साहू ने यहां से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और श्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पराजित कर ये संसदीय सीट भाजपा के नाम कर दी।

Next Post

यादव की इंदौर संभाग के विधायकों के साथ बैठक

Fri Jul 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास पर इंदौर संभाग के विधायकों के साथ बैठक कर विकास कार्यो से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ यादव ने यहां […]

You May Like