एक क्लिक में मिलेगी भर्ती और परीक्षा की पूरी जानकारी

इंदौर:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू करते हुए अपना आधिकारिक मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है. इस एप के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी.आयोग द्वारा विकसित यह मोबाइल एप अभ्यर्थियों को नवीनतम सूचनाएं, भर्ती विज्ञापन, परीक्षा कैलेंडर, प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड), साक्षात्कार कॉल लेटर, परीक्षा परिणाम, अंकसूची, मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर) और रिस्पॉन्स शीट जैसी आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएगा.

इसके साथ ही एमपीऑनलाइन के एकीकरण के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और उससे संबंधित सेवाओं तक भी आसानी से पहुंच बनाई जा सकेगी. एमपीपीएससी के अनुसार यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर कहीं भी और कभी भी आयोग की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इससे अलग-अलग वेबसाइटों पर जानकारी तलाशने की आवश्यकता कम होगी और सभी महत्वपूर्ण अपडेट समय पर प्राप्त होंगे.

प्रक्रिया पारदर्शी व सरल बनाने उद्देश्य
आयोग का कहना है कि मोबाइल एप शुरू करने का उद्देश्य परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाना है. इससे अभ्यर्थियों को समय पर प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होगी, आवेदन से लेकर परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी तथा डिजिटल सेवा वितरण को भी नई गति मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एप उपयोगी साबित होगा, क्योंकि अब परीक्षा से संबंधित अधिकांश जरूरी जानकारियां और दस्तावेज एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध रहेंगे.

Next Post

राशिफल-पंचांग: 21 जुलाई 2026

Tue Jul 21 , 2026
पंचांग 21 जुलाई 2026:- रा.मि. 30 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल सप्तमीं भौमवासरे प्रात: 6/59, चित्रा नक्षत्रे रात 12/14, सिद्ध योगे रात 10/35, वणिज करणे सू.उ. 5/19, सू.अ. 6/41, चन्द्रचार कन्या दिन 11/41 से तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. —————————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 21 जुलाई 2026 […]

You May Like