ई ऑटो से हो रही थी शराब की तस्करी

इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रिक ऑटो से ले जाई जा रही 8 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 72.93 लीटर शराब बरामद की है. मामले में शराब के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है.
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक ऑटो में अवैध शराब भरकर फीनिक्स मॉल क्षेत्र की ओर ले जाई जा रही है.

नियोन पांडा गेम जोन के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका. तलाशी लेने पर ऑटो से 8 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई. मौके से जगदीश वर्मा उम्र 60 साल निवासी ग्राम कनाड़िया और हरदेव सिंह परमार उम्र 29 साल निवासी जिला भिंड, हाल निवासी स्कीम 134, इंदौर को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से करीब 72.93 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपए है, जब्त की है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया इलेक्ट्रिक ऑटो भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है.

शहर में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. आरोपियों से शराब के स्रोत, इसे उपलब्ध कराने वाले और खरीदारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
अमन सिंह राठौड़, डीसीपी जोन 2

Next Post

शासन पावर में पुलिस के साथ झड़प तीन थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को आई चोटें पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Sun Jul 19 , 2026
सिगरौली :कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम खमहरिया निवासी जगदीश साकेत पिता रामकिशुन साकेत शासन पावर लिमिटेड कंपनी से अचानक लापता हो गया है । बीते दिन शनिवार के दोपहर 2:00 बजे के बाद से जगदीश साकेत का कोई सुराग न होने पर परिजन कंपनी की गेट पर हंगामा करने लगे। […]

You May Like