सिगरौली :कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम खमहरिया निवासी जगदीश साकेत पिता रामकिशुन साकेत शासन पावर लिमिटेड कंपनी से अचानक लापता हो गया है । बीते दिन शनिवार के दोपहर 2:00 बजे के बाद से जगदीश साकेत का कोई सुराग न होने पर परिजन कंपनी की गेट पर हंगामा करने लगे। यहां तक की आधी रात को लापता श्रमिक जगदीश के परिजनो ने पुलिस पर पथराव करने लगे, जिससे कोतवाली बैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, विय्धनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी एवं नवानगर थाना प्रभारी राकेश राका साहू को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इन पुलिस सेवकों पर पत्थर बाजी की है । वही ग्रामीणों के पत्थर से अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई है। आधी रात को हुई इस घटना के बाद कंपनी परिषर के बाहर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है ।जिले के अधिकांश स्थानों से पुलिस बल मंगा कर तैनात कर दिया गया है रविवार की सुबह स्थिति नियंत्रण एवं शांति रही है।
Next Post
मप्र में UCC लागू करने की तैयारी, जगदीशपुर कैबिनेट ने ड्राफ्ट को दी मंजूरी
Sun Jul 19 , 2026
आशीष कुर्ल और दीपक तिवारी भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल के समीप ऐतिहासिक जगदीशपुर में रविवार को आयोजित विशेष मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने यूसीसी के ड्राफ्ट विधेयक को […]
