सुठालिया: पुलिस ने क्षेत्र में बाईक चोरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 10 मोटरसाइकिल सहित 05 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है. थाना प्रभारी सुठालिया (मऊ) उनि अनिल राहोरिया एवं उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है.थाना सुठालिया (मऊ) के अप.क्र. 22/26 धारा 303 (2) बीएनएस एवं अप.क्र. 47/26 धारा 303(2) बीएनएस में आरोपी प्रकाश भील पिता मोहर सिंह भील उम्र 22 वर्ष निवासी भगवानपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर आरोपी के बताए स्थान पारसाना, शंभुपुरा, कालाजी बाग जंगल शंभुपुरा एवं ग्राम दुर्गपुरा से चोरी की गई मोटरसाइकिलें जप्त की गईं.
उपरोक्त मोटरसाइकिलों में से थाना सुठालिया (मऊ) के 02 अपराधों का मशरूका होने से 02 मोटरसाइकिलें संबंधित अपराध में जप्त की गई एवं शेष 08 मोटरसाइकिलें चोरी की होना पाई जाने से जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा 35(1) (5) नहस्स्, 303 (2) तैयार किया गया है. आरोपी प्रकाश भील को न्यायालय में पेश किया गया है. प्रकरण में आरोपी संतोष पिता जगदीश लोधी एवं फूल सिंह पिता भागीरथ लोधी निवासी दुर्गापुरा फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. कार्यवाही अनिल राहोरिया थाना प्रभार, उपनिरीक्षक प्रवीण जाट थाना प्रभारी देहात ब्यावरा, महेश भील, रामगोपाल, आशीष दुबे, श्याम सुंदर शर्मा, देशराज मीना, सुरेन्द्र सिंह, सोनू अहिरवार, मोहन जैतवार थाना देहात, शुभम पटवा, प्रदुमन मीना, बने सिंह मीणा, बलवीर मीणा, सैनिक भानू प्रताप सिंह, नीरज का योगदान रहा.
