नवमीं की पूरक परीक्षा देने गई नाबालिग 41 दिन बाद भी घर नहीं लौटी, स्टेटस रिपोर्ट तलब

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने छतरपुर जिले के बड़ामलहरा से 41 दिन से लापता नाबालिग छात्रा के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर जवाब तलब किया है। युगलपीठ ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर और थाना प्रभारी बड़ामलहरा को प्रकरण की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि बालिका के बरामद होते ही उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

बड़ामलहरा निवासी दीपा साहू की ओर से कहा गया कि नाबालिग पुत्री निकिता साहू पांच जून 2026 को सीएम राइज स्कूल में कक्षा नौ की पूरक परीक्षा देने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। आरोप है कि प्रतिवादी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। अन्य अनावेदकों ने उसका साथ दिया है। उसी दिन गुमशुदगी और एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक बालिका का पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक को कई आवेदन देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट की शरण ली गई। न्यायालय ने निजी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।

Next Post

नीट -यूजी 2026: पंजाब के आर्यन गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर, हरियाणा के पांशुल बंसल रहे दूसरे स्थान पर

Fri Jul 17 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी 2026) 2026 के परिणामों के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 138 अभ्यर्थियों तथा राज्यों के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता ने प्रथम […]

You May Like