भिंड: भिंड में एसपी सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह विशेष नशामुक्ति अभियान 30 जुलाई तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर विशेष जागरूकता वाहन को रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को सचेत करेगा।
सड़कों पर उतरे छात्र: भिंड पुलिस और खेल विभाग के तत्वावधान में स्कूली बच्चों और पुलिस जवानों ने मिलकर एक विशाल रैली निकाली।
गूंजे नशामुक्ति के नारे: रैली के दौरान छात्रों ने ‘नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ’ जैसे नारों से आमजन को जागरूक किया।सामूहिक शपथ: कार्यक्रम में पुलिस बल, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने जीवन में कभी भी नशा न करने की सामूहिक शपथ ली।एसपी की अपील: एसपी सूरज कुमार वर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ‘नशा नाश की जड़ है’, इससे समाज को मुक्त कराना जरूरी है।
युवाओं को बचाने का संकल्प: अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और युवाओं को नशे के घातक दुष्परिणामों से बचाना है।रचनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी: आगामी 15 दिनों तक जिले के स्कूलों और कॉलेजों में वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
