जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप

सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर साहू समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रविवार दोपहर हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। घटना में घायल कमलेश साहू, प्रदीप साहू, छोटू साहू, कलावती साहू और चंद्रवती साहू ने परसमनिया चौकी और उचेहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर राजेश साहू, रमेश, उमेश, महेश, कपिल, अखिल, शिवम, पुष्पेंद्र, राजू समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Next Post

चैकिंग के दौरान शराबी बाइक सवार ने एएसआई को कुचला

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर:विजय नगर में वाहन चैकिंग के दौरान दीनदयाल चौक की तरफ से आ रहे एक नशेड़ी और बेकाबू बाइक चालक ने ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद रियाज को कट मारते हुए सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एएसआई के दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गए […]

You May Like