रेलवे स्टेशन प्रतिक्षालय में प्रसव, समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस

सतना :रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला ने यात्री प्रतीक्षालय में ही नवजात शिशु को जन्म दिया।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस और चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने के कारण स्टेशन परिसर में ही प्रसव कराना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला प्रतीक्षालय में अकेली थी और तेज प्रसव पीड़ा से कराह रही थी।

वहां मौजूद महिला यात्रियों ने जननी एक्सप्रेस को फोन कर मदद मांगी, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। मदद करने वाली महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिला अस्पताल ले जाने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने पर सुबह 4:22 बजे महिला ने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के सामने नवजात शिशु को जन्म दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने प्रसूता की मदद कर सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला का नाम खुशबू है। बताया गया कि उसका पति उसे प्रतीक्षालय में छोड़कर कहीं चला गया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा जिला अस्पताल पहुंचे या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद जननी एक्सप्रेस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और जिला अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Next Post

श्रीराम मंदिर में दान एवं चढ़ावे में हुई कथित चोरी के विरोध में महिला काग्रेस प्रदर्शन

Sun Jul 12 , 2026
सतना:शनिवार को सिविल लाइस स्थित हनुमान मंदिर में महिला कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ाव व दान की चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देशा अनुसार गीता सिंह परिहार जिला ग्रामीण अध्यक्ष एवं प्रदेश […]

You May Like