दशपुर योग शिक्षा संस्थान का अनूठा आयोजन, संगीत और ध्यान का हुआ अद्भुत संगम

मंदसौर। दशपुर योग शिक्षा संस्थान, मंदसौर द्वारा स्थानीय योग भवन में सभी योग साधकों के लिए ‘संगीत पर ध्यान’ विषय के अंतर्गत एक विशेष ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। ध्यान और संगीत के इस अनूठे संगम ने उपस्थित सभी साधकों के मन और आत्मा को असीम शांति की अनुभूति कराई। इस विशेष शिविर में शहर के सैकड़ों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग भवन में गूंजती बांसुरी की मधुर धुन पर लगातार आधे घंटे तक गहरे ध्यान में लीन रहे।

शिविर में योग गुरु सुरेंद्र जैन ने सभी उपस्थित साधकों को ध्यान का अभ्यास कराया। श्री जैन ने साधकों को संबोधित करते हुए योग गुरु सुरेंद्र जैन ने इसके अनगिनत लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में ध्यान केवल एक आध्यात्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की अनिवार्य आवश्यकता है। जब ध्यान को संगीत, विशेषकर बांसुरी जैसी सुरीली ध्वनि के साथ जोड़ा जाता है, तो यह हमारे मस्तिष्क की तरंगों को शांत कर तनाव को पूरी तरह विसर्जित कर देता है। नियमित रूप से संगीत पर ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है, अनिद्रा की समस्या दूर होती है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह हमारी आत्मा को आंतरिक शांति से जोड़कर जीवन जीने की नई राह दिखाता है।

इसी विशेष अवसर पर दशपुर योग शिक्षा संस्थान की डिजिटल उपस्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संस्थान की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक पेज का लोकार्पण भी किया गया। इस सोशल मीडिया पहल के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए योगा ट्रेनर प्रीति जैन एवं शांकी कश्यप ने बताया कि इसके माध्यम से अब संस्थान की आगामी गतिविधियों व आयोजनों की सूचनाओं के साथ-साथ योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं प्रामाणिक जानकारियां घर बैठे सभी लोगों को प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने आम जनमानस और सभी साधकों से इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ लेने का पुरजोर आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्थान के सचिव लोकेंद्र जैन द्वारा किया गया व आभार संस्थान के अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सोरभ जैन, जिनेन्द्र उकावत, जितेश फरक्या, विजय पलोड़, धरमदास संगतानी, बीना गर्ग, ललित जैन, सुभाषचन्द्र पाटीदार, गोपालकृष्ण पलोड़, आनंद कश्यप, जापानी भावनानी, नीलम जैसवानी, महेश सेठिया, अंतिमबाला मालवीय, सोनल जैन, ज्योति चौरड़िया, आनंद कुमार कर्ण, लालूप्रसाद चंसोरिया, घनश्याम पाण्डेय, वीरेन्द्र पाटीदार, प्रियंका मिण्डा, गोपाल पाटीदार, दिनेश श्रोत्रिय, सुरेश पारिख, हेमा पारिख, मंजू गर्ग, अनामिका श्रोत्रिय, कैलाश शर्मा, सुमित्रा शर्मा, मीना खिंची, कंवरलाल पाटीदार, अनिता गुप्ता, पूजा ज्ञानानी, संगीता चंसोरिया, कैलाश रिछावरा, राजकुमार अग्रवाल, मुस्कान ज्ञानानी, हेमलता मेघनानी, मोहिनी मनवानी, साधना जैन, प्रदीपकुमार जैन, कमला मोर्य, अलका उदीवाल, दिलीप कुमार चौधरी, ईशा मेघनानी, दिनेशचन्द्र पारिख, अनिल कोठारी, करिश्मा गोकलानी, भानुप्रतापसिंह देवड़ा, वर्षा कपूर, पिंकी अरोरा, रश्मि कोतक, वर्षा पमनानी, शैला जैन, विभा जैन, शोभा हिरानी, शैलेन्द्र मिंडा, कृष्णा डाबर, सुनीता बग्गा, भगवानदास कोठारी, मंजू कोठारी, दिया रिछावरा, राहुल सेठिया, जिनेन्द्र कुमार जैन, मंजू होतवानी, हरप्रीत कौर नारंग, शिवराजसिंह गौड़, धीरज सौलंकी, रितिका गिडवानी, अनुशी मोगरा, मनोहर पाटीदार, जसविंदर सौहनी, रिषभ बाफना, ज्योति चंदवानी, सीमा हिंगड़, अयुल जैन, रामप्रसाद राठौर, आभा पोरवाल, राजेन्द्र कुमार पारिख, डॉ. राजरानी छाबड़ा, तेजकुमारी सेठिया, मीना लालवानी, पूनम जजवानी, कोमल कोटवानी, कमलेश शर्मा, नेहा नागर, आरती पारीख, सुनील काबरा, ज्योति काबरा, सीमा पारखी, लता लालवानी, जया सेवानी, जानवी संगतानी, नेहा कोतक, भूमि गंगवानी, नैना नानकानी, राजेश शर्मा, अनिता जैन, मनाली अरोरा, मंजू बोथरा, कल्पना वर्मा, मधुलिका जैन, चित्रा मिण्डा, प्रेमलता चपरोत, इन्दू जैन, राजश्री जैन, अंजू माहेश्वरी, सलोनी सेठिया, सुषमा लोढ़ा, मंजू कुमावत, कविता भदादा, सुरेशचन्द्र जैन, सत्यप्रकाश गर्ग, दिलीप जैन सहित सैकड़ों साधक उपस्थित थे।

Next Post

ऑडियो कॉल करके लड़को को प्रेम जाल में फसाने वाली लड़की मिलने की लालच में भेजते थे पैसा, कई युवाओं को बनाया शिकार पुलिस पकड़ लाई निकला लड़का 

Sat Jul 11 , 2026
तेंदूखेड़ा/दमोह। शासन द्वारा साइबर फ़्रॉड से बचने सिफ 2 क्लीक अभियान भी कई दिनों तक चलाया। ताकि लोग फर्जी कॉल और लालच में आकर किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान ना उठा पाए।इसके बजूद भी लोग खासकर युवा जाल मे फसकर अपना आर्थिक नुकसान कर रहे है। ऐसा ही मामला […]

You May Like