दतिया में सुबह से ही पुलिस कर्मियों पर शुरू हो गया पथराव, एसपी और एएसपी समेत आठ अधिकारी घायल

दतिया: दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि दतिया शहर में 3000 से ज़्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर दतिया में भारी बवाल आज दूसरे दिन भी जारी है। दतिया-झांसी हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लगा हुआ है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। दतिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपद्रवियों ने पुलिस पर भारी पथराव किया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने मुख्य हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। टायर फूकें और लगातर कई जगह नारेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ी हैं। इतना ही नहीं इस विरोध प्रदर्शन ने भोपाल से लेकर दिल्ली हाईकमान तक को हिलाकर रख दिया है। नरोत्तम मिश्रा छह बार के विधायक हैं।
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया,”सुबह तक ये जाम जारी रहा। इस जाम से 4 जिले प्रभावित हुए हैं-दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका ग्वालियर ही हुआ है बहुत सारे एम्बुलेंस इसमें फंसे हुए हैं। हम कल भी समझाते रहे लेकिन कार्यकर्ता समझने को तैयार नहीं थे उसके बाद सुबह 4 बजे भी समझाया लेकिन उसके बाद उनके तरफ से पथराव शुरू हुए। जिसके बाद हमने आंसू गैस के गोले छोड़े ताकि लोगों को वहां हटाया जा सके।उन्होंने कहा कि पथराव में हमारे 8 जवान को काफी गंभीर चोटे आईं।

पुलिस की 3-4 गाड़ियों के कांच तोड़े गए। इन सब में हमारी तरफ से कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और पथराव नहीं किया गया। जब वो नहीं समझे तो हमने आंसू गैस के गोले छोड़े। लेकिन अगर वह नहीं समझते हैं और 5-10 संख्या में बाहर आना चाहते हैं तो हम भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि दतिया शहर में 3000 से ज़्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने बाज़ार बंद कराने की कोशिश की। वे शाम 6 बजे से ही ‘चक्का जाम’ के लिए यहां बैठे हैं। कलेक्टर और मैंने उनसे कई बार यहां से हटने और ‘चक्का जाम’ खत्म करने के लिए बात की। इसकी वजह से लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। आस-पास के ज़िले भी प्रभावित हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अचानक पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद पथराव और तेज़ हो गया। हमारे 6 से ज़्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे और एडिशनल SP को भी चोटें आईं। फिर हमने दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़े और सख्ती दिखाते हुए उन्हें भगाया। वे अब छिपे हुए हैं। उनसे कहा गया है कि या तो सरेंडर करें या शांति से चले जाएं। ‘चक्का जाम’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक जाम को हटाया जा रहा है। पूरे ज़िले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Next Post

आरटीओ स्वाति पाठक ने ली बस ऑपरेटरों की बैठक, नियमों के सख्त पालन के निर्देश

Sat Jul 11 , 2026
दमोह:शुक्रवार को नवागत जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती स्वाति पाठक ने दमोह जिले के समस्त बस ऑपरेटरों के साथ बैठक की।बैठक में डीटीओ ने बस मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही यात्री सुरक्षा को लेकर नियमों का कड़ाई से पालन करने […]

You May Like