नेबूहा बंधा में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेबूहा बंधा में बुधवार को लगभग 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर बहरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहन बंसल पिता शीतला बंसल 70 वर्ष निवासी ग्राम भितरी, थाना बहरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। हालांकि उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बहरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Next Post

अमेरिका आज रात ईरान पर करेगा 'जोरदार हमला' : ट्रंप

Wed Jul 8 , 2026
अंकारा, 08 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर “जोरदार हमला” कर सकता है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब फारस की खाड़ी में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता […]

You May Like